Thursday, October 22nd, 2026

32 करोड रुपए एडवांस ली राशि वापस नहीं आने पर BU सभी प्रोफेसर और कर्मचारियों के वेतन से करेगा वसूली

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पचास साल के इतिहास में 100 से ज्यादा प्रोफेसर और कर्मचारियों ने करीब 32 करोड रुपए एडवांस लिए हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद उन्होंने अपनी राशि का समायोजन नहीं कराया है। इसके चलते उक्त सभी प्रोफेसर और कर्मचारियों के वेतन से वसूली होगी। इसका आदेश वित्त विभाग भेज दिया गया है। यहां तक जो प्रोफेसर व कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी पेंशन से भी वसूली होगी।

बीयू और कॉलेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर व कर्मचारी एक बार राशि एडवांस लेने के बाद वापस नहीं करते हैं। करीब पचास साल में 100 से ज्यादा प्रोफेसर और कर्मचारियों ने 32 करोड़ रुपए लिया है। उन्होंने राशि खर्च कर ली है, लेकिन उनका समायोजन नहीं कराया है। एडवांस ली राशि वापस नहीं आने पर रजिस्ट्रार एचएस त्रिपाठी शेष राशि वापस करने और सभी प्रकार के भुगतान को समायोजित कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत उन्होंने वित्त विभाग में आदेश भेज दिया है कि जो प्रोफेसर और कर्मचारी एडवास ली हुई राशि का समायोजन नहीं करता है व बची हुई राशि वापस जमा नहीं करता है।

उन्हें अप्रैल माह से वेतन में कटौती कर एडवांस ली गई राशि का वसूली करें। प्रोफेसर और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं, तो उनको जारी होने वाली पेंशन से राशि की कटौती की जाए। रजिस्ट्रार त्रिपाठी के आदेश ने प्रोफेसर और कर्मचारियों के नींद उड़ा दी है। वे अपने विभागों में बिलों की तलाश में फाइलों को उल्ट-पल्ट करने लगे हैं।

प्रोफेसर व कर्मचारी वित्त विभाग से अपनी राशि समयोजित कराने एक माह की मोहलत मांगता है, तो उन्हें एक माह की आजादी दी जाएगी। समय अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वसूली नहीं रुकेगी।

अक्टूबर 2019 में तत्कालीन प्रभारी रजिस्ट्रार अजित श्रीवास्तव ने राशि समायोजित कराने पत्र जारी किया था। इसमें उन्हें प्रतिवेदन, नोड्यूज सहित अन्य दस्तावेज जमा करना थे। ये आदेश प्रोफेसर और कर्मचारियों ने नजरअंदाज कर दिया था। वर्तमान रजिस्ट्रार त्रिपाठी के प्रोफेसर व कर्मचारी के वेतन से वसूली शुरू करने के आदेश ने बीयू में खलबली जरूर मचा दी है।

 

#BU#वसूली

Source : Agency

पाठको की राय